🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलिस का एक्शन: घेरलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस रिफ्लिंग के अवैध व्यापार मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 की तलाश

 




10 घरेलू गैस सिलेण्डर,1 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 1 रिफलिंग टिल्लू पम्प एवं गैस बिक्री के  4200 रूपये तथा एक मोटर सायकल जप्त


       सच की दुनिया : थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री अर्चना नागर ने बताया कि आज दिनंाक 30-11-21  को  विश्वसनीय मुखबिर से क्राईम ब्रंाच केा सूचना मिली कि महानद्दा में खालसा कालेज के बाजू वाली गली में  अवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग का काम  किया जा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना गोरखपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर  के बताये स्थान पर दबिश दी गई, खड़ा एक सवारी आटो पुलिस केा देखकर आटो लेकर एवं एक व्यक्ति  दौड़ लगाकर भाग गया, मौके पर मोटर सायकल में 1 युवक 5 सिलेण्डर लादे हुये एवं 1 युवक दुकान के अंदर था जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम अरविन्द गोटिया पिता अरूण गोटिया उम्र 21 वर्ष निवासी छुई मोहल्ला बेलबाग एवं अन्नू राय पिता आनंद राय उम्र 18 वर्ष निवासी छुई मोहल्ला बेलबाग बताय, दोनों ने सघन पूछताछ पर कंजड़ मोहल्ला निवासी कुलदीप जाट के कहने पर मजदूरी पर गैस रिफलिंग का काम करना बताते हुये पुलिस केा देखकर कुलदीप जाट का भाग जाना बताया मौके से 10 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं एक इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, एक रिफलिंग टिल्लू पम्प जिसमें गैस भरने के लिये पाईप लगी है, 2 केवयासी स्टील के , 2 नोजल  तथा गैस बिक्री के नगद  4 हजार 200 रूपये एवं मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन ए 7297 जप्त करते हुये  आरोपियों द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्वक गैस आटो में रिफ्लिंग करना पाया जाने पर आरोपियेां के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण में अरविन्द गोटिया एवं अन्नू राय को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी कुलदीप जाट की सरगर्मी से तलाश जारी है।


 उल्लेखनीय भूमिका -  आरेापियेां को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्राचं के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे,  प्रधान आरक्षक राममिलन, राम गोपाल, आरक्षक अखिलेश यादव, खेमचंद प्रजपति एवं थाना गोरखपुर के सहायक उप निरीक्षक राजेश अहिरवार   आरक्षक प्रतीक , प्रदीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar